Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बिजनौर के किरतपुर में होम बेस्ड योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

बिजनौर/  विकास क्षेत्र किरतपुर के विद्यालय हुसैनपुर सुल्तान में होम बेस्ड एजुकेशन ले रहे  स्पेशल छात्र आरुष को शैक्षिक सामग्री  उपलब्ध कराई गई। जिससे उसके शैक्षिक कार्यों में सहयोग  मिल सके। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर विशेष छात्र-छात्राओं के लिए कई योजनाओं के तहत सहायता की जा रही है।

इस सहायता के तहत बेसिक शिक्षा परिषद अपने विद्यालय में पंजीकृत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एस्कॉर्ट अलाउंस स्टाइल पैंट एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना समस्त प्रकार के दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार दिव्यांग उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं प्रत्येक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की समस्त सूचनाओं के लिए  एक टीचर को नोडल बनाया गया है।

पूरे ब्लॉक की मॉनिटरिंग करने हेतु दिव्यांगों की समस्त गतिविधियों पर नजर रखने हेतु एवं उन्हें शैक्षिक सहायता प्रदान करने हेतु सभी ब्लॉकों में स्पेशल एजुकेटर लगाए गए हैं। जिससे उन्हें समस्त प्रकार की मदद मिल सके बेसिक शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा के तहत ऐसे दिव्यांग बच्चे जो विद्यालय आ जा नहीं सकते उनके लिए होम बेस्ड एजुकेशन की व्यवस्था की गई है। इसी के उपक्रम में उन्हें शिक्षण सहायक सामग्री उपलब्ध कराई गई । कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका सुरजा बत्ती,  आसमा निगार ,सहित  विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम स्पेशल एजुकेटर अयूब अली के द्वारा माननीय खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें