Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मुरादाबाद: कांठ क्षेत्र में विद्युत केवल बक्सा जलने से क्षेत्र की आपूर्ती बाधित, उपभोक्ता हुए परेशान, अधिकारी मौन, तो सुनेगा कौन

कांठ।  विद्युत कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियां उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर मेंटनेंस की कमी के चलते विद्युत उपकरण आए दिन फुकं रहे हैं। रविवार दोपहर में नगर में  स्टेशन रोड के समीप बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। जिससे पोल पर लगा केबल बाक्स जल जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि विद्युत कर्मचारियों को सूचना मिलने पर शटडाउन लेने के उपरांत आग पर काबू पाया गया। आपको बता दें रविवार दोपहर करीब पाँच बजे स्टेशन रोड स्थित बियर की दुकान के पास अचानक बिजली के पोल में आग लग गई। इससे पोल पर लगा बॉक्स पूरी तरह जल गया। पोल पर आग लगती देख राहगीर व रहवासी भयभीत हो गए। काफी देर तक पोल पर आग जलती रही। इस दौरान रहवासियों द्वारा बिजली कर्मचारियों को सूचना दी गई। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। बाद में लगभग 45 मिनट बाद इसको ठीक कर बिजली सुचारू हुई। नागरिकों का कहना है कि इससे लोड बढऩे पर आए दिन इस प्रकार की स्थिति हो रही है। आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। दूसरी ओर बिजली के झूलते तार नगरवासियों के लिए हादसे का कारण बने हुए है। नागरिकों का कहना है कि बिजली के तार कई स्थानों पर रास्तों पर ही झूल रहे है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें