Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: बिजनौर के ग्राम पंचायत मंझेडे में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नगीना/ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र  में भव्य तरीके से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में  योग क्रियाएं कर लोगों को जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया। 

जनपद बिजनौर  तहसील नगीना के मझेडा  शकरू गांव में पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सहायक समरीन जहां ने  लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति का पुरातन काल से अभिन अंग रहा है।

आज योग को विश्व के लगभग सभी देशों में अपनाया जा रहा है जो हर भारत वासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दूनिया में जो उथल पुथल का माहौल बना हुआ है, इसे ठीक करने में योग अहम भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और बच्चों को भी बाल्यकाल से ही योग के महत्व बारे बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ समाज के निर्माण को लेकर खूब प्रयास किये जा रहे है। ग्राम स्तर पर व्यायामशलाएं एवं पार्क स्थापित किये जा रहे है। इनका फायदा आम जन को होने लगा है। लोग इन व्यायामशालाओं में व्यायाम क्रियाएं एवं योग करने के लिए आ रहे है जो प्रदेश में हो रहे विकास की और इशारा करता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नसीम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें