Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: मंझेडे मे हुई लाखों रुपए की चोरी घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत, चोरों ने 6 तोला सोना व 20 हजार रुपए चुराए

admin

Tue, May 9, 2023

मंझेडा शकरू / शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  चोरों ने  गांव में सूने घर को निशाना बनाया। सोमवार की की रात घनी बस्ती में चोरों ने   घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए। थाने से मात्र 1 किलोमीटर दूरी पर  इस घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। नगीना के मझेंडा शकरू मे ताबड़तोड़ चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोग सहम गए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी खुर्शीद आलम पुत्र मोहम्मद सईद के घर 6 मई को बारात आई थी शादी के बाद सोमवार की रात्रि में वह अपनी बेटी को लेने उसके घर गए थे परिवार के सभी लोग रात 8:00 बजे घर में ताला लगाकर  चले गए  और मात्र 3 घंटे बाद जब वह अपने आवास पर पहुंचे तो गेट का ताला खोलकर अंदर गए  तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा। और आलमारी खुली थी, सूटकेस खुले थे, अन्य सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 नंबर को दी। कोतवाल भी दलबल के साथ कुछ देर बाद पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 20 हजार नकदी, और 6 तोला सोना जिसमें  सोने के दो चेन, कान के झुमके गले का सेट नोज पिन टॉप्स  लगभग 20 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए  कोतवाल   व चौकी इंचार्ज  ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही। पीड़ित  खुर्शीद आलम  व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द चोरी के मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है

Tags :

जरूरी खबरें