: कांठ नगर पंचायत में चेयरपर्सन इकबाल आलम के नेतृत्व किया गया 5000 औषधीय पौधों का वृक्षारोपण
admin
Sat, Jul 20, 2024
रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी
कांठ/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का विशेष अभियान का आगाज नगर पंचायत कांठ में शुरू किया गया । इसके तहत लोग अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे। यहां नगर पंचायत कांठ में भी लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया।

आपको बता दें सरकार द्वारा आज एक विशाल वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत एक ही दिन में 36.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महाअभियान का शुभारंभ लखनऊ के अकबरनगर में हरिशंकरी का पौधा लगा कर किया । यह अभियान राज्य भर में चलाया जा रहा हैं। जिसमें सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कांठ में भी नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी के नेतृत्व में लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत कांठ में जूनियर हाई स्कूल, डीएसएम इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, एम आर सेंटर, गौशाला गोविंदपुर, साईं स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

इस अभियान में आमजन के साथ सरकारी कार्यालय, विद्यालय और संस्थाएं भी सहभागी रही। इस कार्यक्रम के तहत छायादार, फलदार, इमारती लकड़ी वाले और औषधीय पौधे लगाए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी ने कहा कि यह महाअभियान उत्तर प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रदेश के पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर टैक्स कलेक्टर जयपाल सिंह, नितिन कुमार, ताहिर हुसैन, मोहम्मद आलम, वसीम अहमद, अजय, वीरू, सभासद परवेज आलम, चमन सिंह प्रजापति, रईस अहमद, गुड्डू, प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह सहित तमाम सामाजिक लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई है।
Tags :