Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, 20 करोड़ की लागत से नगीना रेलवे स्टेशन की निखरेगी रंगत•••

admin

Sun, Aug 6, 2023

रिपोर्ट /आबिद सिद्धीकी उत्तराखंड

नगीना/ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्वाह्न 11:18 बजे वर्चुअल शिलान्यास किया। करीब डेढ़ घंटे तक हुए कार्यक्रम के दौरान 40 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन लोगों ने वर्चुअल सुना।

जनपद बिजनौर के नगर नगीना रेलवे स्टेशन का नाम अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है । भारी बारिश के बीच नगीनावासी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उमड़ पड़े। रेलवे के अधिकारियों द्वारा लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई थी।

जिसमें शहर के तमाम लोगों ने बैठकर अपने रेलवे स्टेशन नगीना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करते हुए उस खूबसूरत पल को देखा। कार्यक्रम की शुरुआत में स्काउट गाइड व स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया।

रेलवे नोडल अधिकारी चेतन तनेजा व हरीश सिंह पंचपाल स्टेशन अधीक्षक नगीना ने बताया कि नगीना रेलवे स्टेशन का 20 करोड़ रुपए की लागत से 08 बिंदुओं के तहत पुनर्विकास किया जाएगा। जिसमें 01. संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफेटेरिया, रिटेल, सर्कुलेशन स्पेस और प्रवेश द्वार जैसी यात्री सुविधाओं का निर्माण होगा, 02.

लघु व्यवसाय बैठकों के लिए कार्यकारी लाउज बनाया जाएगा, 03 उपरोक्त सुविधाओं के निर्माण के बाद मौजूदा कार्यालयों उपयोगिताओं को हस्तांतरित करने के लिए नई संरचना और मौजूदा संरचना को रैंप और सीड़ी के साथ 12 मीटर चौड़े एफओबी के अनुकूल बनाया जाएगा, 04 स्टेशन मुख का विकास एवं सौंदर्यीकरण, 05.

सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं सौंदर्यकरण तथा जल निकासी में सुधार किया जाएगा, 06. आरबी के निर्देशों के अनुसार एबीएसएस स्टेशनों में कार्यों के दायरे में परिभाषित अन्य कार्य, संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफिटेरिया, खुदरा परिसंचरण स्थान और प्रवेश द्वार पोर्च जैसी यात्री सुविधाओं का निर्माण होगा, 07. प्रतीक्षा क्षेत्र और आंतरिक डिजाइन, 08. अच्छी गुणवत्ता के फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत, भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज बिश्रोई, युवा नेता रोहित रवि, युवा नेता लवी मित्तल, मास्टर संजय शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री क़य्यूम राइन, डॉक्टर मुस्ते हसन जहूर, बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सरोज देवी, आंगनबाड़ी वर्कर जिलाध्यक्ष वेदलता, रिंकू, नसरीन सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्य कतरी कार्यक्रम में शामिल रहे।

■■ पालिका अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन▪︎▪︎

नगर पालिका परिषद नगीना की पालिका अध्यक्ष ताहिरा बेगम व उनके पुत्र समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने नोडल अधिकारी रेलवे चेतन तनेजा को  ज्ञापन दिया है। पालिका अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग नगीना कोतवाली मार्ग के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से लेकर भारत गैस एजेंसी के कार्यालय व काला खेड़ी फाटक तक 10 फुट रोड का चौड़ीकरण किए जाने की मांग की है। 

Tags :

जरूरी खबरें