: आंगनबाड़ी केंद्रो में किया गया टेक होम राशन का वितरण
admin
Thu, May 9, 2024
नगीना/ सीडीपीओ अभिषेक सिंह के निर्देश पर कोतवाली ब्लॉक के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में टेक होम राशन वितरण किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार नगीना कोतवाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री
नसरीन बानो ने सभी लाभार्थियों को राशन वितरण किया। इस दौरान राशन लेने वालों में अंजुम सिद्दीकी, मोहम्मद रिजवान सहित कई लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यकत्री नसरीन जहां ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का मूल मकसद बच्चों में मृत्युदर, कुपोषण एवं विद्यालय से बाहर रहने की संख्या को कम करना है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के पोषण संबंधी जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार विशेष प्रकार की राशन सामग्री भेजती है। लेकिन कई बार आंगनबाड़ी केंद्र पर सामग्री आने के बाद सभी को इसके बारे में सूचना नहीं मिल पाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर अब जिला कार्यक्रम विभाग की तरफ से एक नई सर्विस को शुरू किया गया है।
इस सर्विस के अंतर्गत जो बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर जाते हैं। उनके माता-पिता को मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा। जिसमें बताया जाएगा कि राशन आंगनबाड़ी केंद्र पर आ गया है। तो अपने बच्चों को साथ ले जाएं और राशन लेकर आए। अगर आपके भी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर जाते हैं। तो यहां पर दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी इसीलिए इसे पूरा पढ़े।
राशन नहीं मिलने की शिकायतों की वजह से शुरू हुई सर्विस
आंगनबाड़ी केंद्र पर तरह-तरह की राशन और पोषाहार बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा दिए जाते हैं। ब्लॉक और गांव स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर इनका वितरण करवाया जाता है लेकिन जिन लाभार्थी बच्चों, माता, बहनों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है।
सीडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि बहुत सारी जगह से किसी भी प्रकार का राशन नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही थी। इस समस्या के लिए विभाग ने एक समाधान निकाला है जिसके अंतर्गत आप सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों के अभिभावकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से अलर्ट दिया जाएगा। जिससे वह राशन लेने के लिए समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच सके।
Tags :