Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: मंझेडे ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया टेक होम राशन का वितरण

admin

Sat, Aug 5, 2023

नगीना/ नगीना तहसील के ग्राम पंचायत मनझेड़ा शकरू आंगनबाड़ी केंद्र में टेक होम राशन का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी  कार्यकत्री सलमा बेगम और शहनाज बानो ने गर्भवती धात्री महिलाओं एवं  06माह से 3 वर्ष वर्ष के बच्चों को टेक होम राशन का वितरण किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान सायरा बानो की मौजूदगी में लाभार्थियों को टेक होम राशन वितरण किया गया। आंगनबाड़ी वर्करो ने लाभार्थियों को कुपोषित से कैसे बचना है इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा बाल पोषण स्वच्छता पर भी चर्चा की गई बच्चों की साफ सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता तथा खाने में स्थानीय सब्जियों एवं दालों के प्रयोग करने पर बल दिया गया उपस्थित लोगों को कहा गया कि जैविक उत्पाद का अधिक से अधिक प्रयोग बच्चों के भोजन में किया जाए। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रह सके। इस मौके पर आंगनवाड़ी सहायिका कमला देवी, नसीमा बानो सहित तमाम  क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें