: शादी में लड़की छेड़ना पड़ा महंगा, घरातियों ने बारातियों को बुरी तरह पीटा,
admin
Mon, May 6, 2024
■■■ बारात में अक्सर देखा जाता है कि दूल्हे के दोस्त और बारात में शामिल युवक वधू पक्ष की लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। कुछ जगहों पर लड़की पक्ष के लोग इसे देखकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन कुछ जगहों पर इस बात को लेकर झगड़े होने लगते हैं और शादी की खुशियों में खलल पड़ जाता है। ताजा मामला ग्राम पंचायत भोगपुर का है, भोगपुर में एक शादी में कुछ ऐसा ही हुआ। यहां दुल्हन पक्ष की लड़की को छेड़ना बारातियों को महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक जनपद मुरादाबाद के एक गांव से एक बारात भोगपुर ग्राम पंचायत आई थी। बताया गया कि दूल्हे पक्ष के कुछ लड़कों ने लड़की पक्ष के यहां एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। बस फिर क्या था लड़की पक्ष के लोगों ने बारात में आए बारातियों की जमकर ठुकाई कर दी, मामला थाने की दहलीज तक जा पहुंचा । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में लड़की पक्ष की ओर से मामले में कार्रवाई को लेकर तहरीर दी गई है। लेकिन समाज के सभ्रातं लोगों की मौजूदगी में लड़के पक्ष के लोगों ने लिखित में माफी नामा मांगने पर मामले में आपसी समझौता करा दिया गया। फिलहाल बारातियों की पिटाई का मामले को लेकर आसपास के क्षेत्र में चर्चाएं बनी हुई।
Tags :