Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी केंद्र मोहम्मदपुर देवमल मे पात्र दिव्यांग जनों के जारी किए गए प्रमाण पत्र

बिजनौर / समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  जय करण यादव  के निर्देशन  तथा खंड शिक्षा अधिकारी  प्रभात कुमार की अध्यक्षता एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा  लियाकत अली  की देखरेख में  बीआरसी केंद्र  मोहम्मदपुर देवमल के जमालपुर पठानी में दिव्यांग बच्चों के मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

आयोजित कैंप मैं पहुंचे सभी पात्र दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए । कैम्प में लगभग 100 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से   डॉक्टर  सत्येंद्र सिंह बाल रोग विशेषज्ञ,  याघवेंद्र सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ,  रजनीश कुमार नेत्र सर्जन  फरहत अली फिजियोथैरेपिस्ट मेडिकल एसेसमेंट कैंप प्रभारी  मुजफ्फर अली ने बच्चों का परीक्षण  कर दिव्यांग का प्रमाण पत्र जारी किए किए गए

कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर वीरेंद्र कुमार  उपेंद्र सिंह रणजीत यादव  हितेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा स्पेशल एजुकेटर अयूब अली के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओं के बारे में अभिभावकों को समझाया एवं बताया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र से कौन-कौन से लाभ पाए जा सकते हैं एक दिव्यांग के पास प्रमाण पत्र होना कितना आवश्यक है इस बारे में समझाया और बताया गया कार्यक्रम में बीआरसी कार्यालय के कर्मचारियों एवं सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा अंत में कैंप प्रभारी मुजफ्फर अली ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया

Tags :

जरूरी खबरें