: नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 अभियान के क्रम में बनबसा पुलिस ने 3,40 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
admin
Mon, Apr 24, 2023
टनकपुर / मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देसानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनबसा पुलिस के हाथ सफलता लगी है। थाना बनबसा पुलिस ने 3, 40 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया अभियुक्त- टकेंद्र सिंह भट्ट पुत्र प्रेम सिंह भट्ट, निवासी वार्ड नं-9 भीमदत्त नगरपालिका कंचनपुर नेपाल का रहने वाला है पुलिस ने मोटरसाइकिल नम्बर- म-02-प-2291यामहा FZ के कब्जे से 03.40 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा मे मुकदमा FIR no 44/2023 अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम उ0नि0श्री हेमन्त सिंह कठैत(प्रभारी चौकी शारदा बैराज)
-हे0कानि0 सीपी जगवीर सिंह परविंदर राणा आदि शामिल रहे
Tags :