Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: ■■गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा■■ व्यापारियों ने की कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग, पालिका प्रशासन ने अब तक नहीं किया कोई इंतजाम•••

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इधर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है, जिससे मच्छरों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शाम होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। वहीं झाड़ी झंखाड़ आदि की भी सफाई न होना भी मच्छरों के अहम कारण माना जा रहा है। समस्या से जूझ रहे क्षेत्र वासियों ने इस संदर्भ में पालिका प्रशासन को ज्ञापन देकर शीघ्र कीटनाशक दवा छिड़काव किए जाने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में कीटनाशक दवाओ के छिड़काव के लिए ईओ के नाम संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद को दिया है। स्थानीय व्यापारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि 27 मार्च से पूर्णागिरि मेला प्रारंभ हो चुका है। जिसके चलते मां पूर्णागिरि धाम मेले में भारी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से नगर क्षेत्र में हर समय अच्छी खासी भीड़ बनी हुई है। साथ ही गर्मी में भी इजाफा हो गया है। क्षेत्र में गर्मी पड़ने से मच्छरों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मच्छरों के प्रकोप से डेंगू एवं मलेरिया जैसी घातक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, पूर्व कोषाध्यक्ष मोहित गढकोटी, नंदा बल्लभ जोशी, राजीव अग्रवाल , श्रीमन गुप्ता , ,चन्द्रशेखर जोशी, मनोज खर्कवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें