: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के 04 बच्चों ने मारी बाजी, स्कूल टॉपर मोहम्मद कैफ ने पाया, पहला स्थान
टनकपुर/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी गोठ के 04 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में बीते वर्ष परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

जिसमें लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम आ गया है। जिसमें विद्यालय के कक्षा 12 के टॉपर मोहम्मद कैफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा संगीता पुत्री भजनलाल, कविता कुमारी पुत्री प्रताप सिंह, छात्र मुनाजिर पुत्र लतीफ हुसैन ने सामान्य श्रेणी में परीक्षा पास की है। मंगलवार को परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह, शिक्षक वी. के. शुक्ला, रमेश, गुणानन्द पंत, आदि उपस्थित रहे।
Tags :