: टनकपुर में योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का 12 दिन का काउंटडाउन शुरू
टनकपुर/ अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हर साल 21 जून को यह महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेश में लाखों लोग हिस्सा लेते हैं । हाल के दिनों मे योग पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन यूनानी सेवाएं देहरादून के द्वारा तथा नवयोग योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान टनकपुर की सहभागिता से प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक शारदा घाट टनकपुर चंपावत में काॅमन योग प्रोटोकॉल का आयोजन डॉ आनंद सिंह गुसांई जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के निर्देशन में आयोजित किया गया ।

योग कार्यक्रम में 80 योग प्रेमियों ने शारदा घाट पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योग कार्यक्रम में यूनानी विभाग के योग अनुदेशक प्रकाश नेगी तथा चंद्रशेखर द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 12 दिनों की उल्टी गिनती का उद्देश्य प्रमुख योग संगठन योग गुरुओं और आयुष से जुड़े अन्य लोगों का सहयोग और समर्थन जुटा कर योग पहुंच को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाना है।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर आनंद सिंह गुसांई ने कहा ने कहा कि योग महोत्सव 2024 का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देने के साथ योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है। नोडल अधिकारी डाक्टर सुरेश कश्यप ने कहा कि मन के संतुलन की अवस्था योग है। योग अनिवार्य रूप से जागरूकता का विज्ञान है। जो व्यक्ति को अपने शरीर मन और पर्यावरण के बारे में गहरी जागरूकता विकसित करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के कार्यक्रम की श्रृंखला में 13 जून को ककमन योग प्रोटोकॉल की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन कोलीढेख झील लोहाघाट में तथा मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2024 को गोरल चौड मैदान चंपावत में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉक्टर गिरेंद्र चौहान, डॉ गोपाल सिंह, नवयोग संस्थान के डॉक्टर नवजीत जोशी, विभागीय कार्मिक सहित स्थानीय जनता ने प्रतिभा किया।
Tags :