Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

एनडीआरएफ, थलसेना, एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने : बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकाला

Abid Hussain

Mon, Sep 1, 2025

बनबसा/ पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा से बनबसा क्षेत्र में जल भराव के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  (एनडीआरएफ) ने 15 लोगों व 4 पशुओं को सुरक्षित निकाला। एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा से जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर एवं बनबसा के कई क्षेत्र  भारी वर्षा से प्रभावित हुए थे। जहां पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से जानकारी मिली कि कई प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण अपने आवासों में फंस गए है। सूचना मिलते ही 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम उनके कुशल निर्देशन में निरीक्षक दीपक कठायत के नेतृत्व में 22 सदस्यों के साथ आवश्यक साजो समान सहित त्वरित रूप से घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। बताया कि टीम द्वारा कुल 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया जिसमें छह पुरुष, सात महिला, दो नवजात शिशु शामिल थे। तथा चार पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थान तक लाया गया। और एक व्यक्ति को मौके पर ही प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया। इस राहत एवं बचाव कार्यों में एनडीआरएफ के अतिरिक्त थलसेना, एसडीआरएफ, एवं स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय रूप से जुटे रहे । सभी एजेंएजेंसियो के संयुक्त प्रयासों से अब तक कुल 60 प्रभावितों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान आगे भी जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें