Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता कल : टनकपुर बनबसा के 743 विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, एसपी गुप्ता >> शाखा सचिव

Abid Hussain

Wed, Jul 30, 2025

टनकपुर/ भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यो, भारतीय संस्कारो, भारतीय आस्था तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण  भावना के सृजन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

शाखा सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी है कि इस प्रतियोगिता में टनकपुर और बनबसा के 15 विद्यालयों के 743 विद्यार्थी भाग लेंगे।यह प्रतियोगिता 31 जुलाई  गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से स्कूलों में प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिता जिले तथा प्रांतीय स्तर पर भी चलेगी। प्रतियोगिता के संयोजक अंकुर टंडन ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में राजीव कुमार आर्य, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक शारदा, सह सचिव कैलाश गहतोड़ी, दीपक शारदा ,राजीव अग्रवाल ,रवि कुमार, दीपक जैन, अनुराग अग्रवाल, नवल किशोर तिवारी,  सीमा अग्रवाल, छवी गुप्ता ,कल्पना अग्रवाल ,बिन्नी आर्य तथा सरिता गर्ग उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें