Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने किया गुरु रविदास मंदिर चारदीवारी निर्माण : का शुभारंभ

Abid Hussain

Thu, Feb 5, 2026

टनकपुर / गुरु रविदास मंदिर की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया बताया गया कि वर्षों से रीण-जीण अवस्था में पड़े गुरु रविदास मंदिर की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लंबे समय से उपेक्षित मंदिर के जीर्णोद्धार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर आंबेडकर कमेटी से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सुभाष चंद सागर, छोटा राम सागर, राजू सागर, पान देई सागर, बबलू गौतम, बबीता गौतम, चंद्र पाल, राजेंद्र, लाला राम, मीना सागर, हरदीप सहित अन्य लोग शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने मंदिर की चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे सामाजिक समरसता व धार्मिक आस्था को सशक्त करने वाला कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगे भी मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें