राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज विषय पर आयोजित प्रतियोगिता : मे आदित्य सिंह फर्स्ट, मिला सम्मान
टनकपुर/ राजकीय पॉलिटेक्निक में मानव क्लब के छात्रों के साथ राष्ट्रीय ध्वज की बीआईएस स्टैंडर्ड पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें अधिकांश बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल के. के. श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के क्षेत्र कार्यालय के सौजन्य से राजकीय पॉलिटेक्निक में मानव क्लब के छात्रों के साथ बीआईएस स्टैंडर्ड पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर देहरादून ब्रांच की रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में आदित्य सिंह कुवंर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्र आदित्य को 1000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्विज में अनुराग, मुस्कान ने द्वितीय तरुण, चेतन, वरुण, ने तृतीय और अदीप सचिन रितु ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस मौके पर विजय सिंह नेगी, प्रवक्ता जितेंद्र प्रसाद, अंकित कुमार, सुमित शर्मा, गुंजन जोशी, अजय जोशी आदि उपस्थित रहे।
Tags :