Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

कुमाऊँ के लाल बने सेना के अफसर, ले. विकास सिंह सामंत को मिला कमीशन : परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

Abid Hussain

Sun, Dec 14, 2025

कुमाऊँ के लाल बने सेना के अफसर, ले. विकास सिंह सामंत को मिला कमीशन

इंडियन मिलिट्री अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर 18 जाट इन्फैंट्री में हुए शामिल

बनबसा । क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। लेफ्टिनेंट विकास सिंह सामंत ने 157 रेगुलर कोर्स (AT-25) के अंतर्गत इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से सफल प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। उन्हें 18 जाट इन्फैंट्री में नियुक्ति मिली है।

ले. विकास सिंह सामंत, 17 कुमाऊँ रेजिमेंट में सेवारत हवलदार जगदीश सिंह सामंत एवं श्रीमती कविता सामंत के सुपुत्र हैं। सैनिक परिवार से आने के कारण अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना उन्हें विरासत में मिली, जिसे उन्होंने अपने कठोर परिश्रम और लगन से साकार किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने लेफ्टिनेंट सामंत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ले. विकास सिंह सामंत की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली उपलब्धि मानी जा रही है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें