Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

नगर पालिका के ठेकेदारों ने लगाया पक्षपात का आरोप : एक सप्ताह में भुगतान न होने पर आक्रोशित ठेकेदारों ने दी धरने की चेतावनी

Abid Hussain

Sat, Aug 2, 2025

टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कहीं सफाई से संबंधित मामले हैं तो कहीं भुगतान न किए जाने को लेकर मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के ठेकेदारों ने प्रेस वार्ता करते हुए नगर पालिका पर तानाशाही व पक्षपात करने का आरोप लगाया है। साथ ही क्षेत्र के ठेकेदारों ने नगर पालिका द्वारा एक सप्ताह के अंदर भुगतान न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के मुताबिक अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को दिए गए ज्ञापन में  नगर पालिका के ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष केवल एक वर्ग विशेष के ठेकेदारों को ही लाभ पहुंचा रहे हैं। अन्य ठेकेदारों को 6 माह से अधिक समय से लंबित भुगतान के लिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने  ठेकेदारों के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया है। इधर 6 माह से अधिक क्षेत्र के निर्माण कार्यों से संबंधित ठेकेदारों का भुगतान न होने से सभी  ठेकेदार आर्थिक और मानसिक रूप से समस्या से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ठेकेदार के साथ कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। मीडिया से मुखातिब होते हुए नगर पालिका परिषद टनकपुर के ठेकेदारों ने दो टूक चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होने पर संबंधित कार्यालय में  धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। रोष प्रकट करने वालों में कॉन्टैक्टर टीकाराम खर्कवाल, दीपक सिंह महर, सोमनाथ सिंह, धीरज सिंह भंडारी, उत्तरांचल कंस्ट्रक्शन, रमेश चंद्र सिंघल, प्रेम सिंह, नवीन चंद भट्ट मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें