सीएम की विधानसभा चंपावत के टनकपुर में सभासदों का छलक उठा दर्द : विकास कार्य ठप होने के चलते नाराज सभासदों ने पालिका प्रशासन की खोली पोल,
टनकपुर/ जब हद से पानी ऊपर हो गया तो छलक पड़ा पालिका सभासदों का दर्द। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दिल की बात कह डाली। सभासदो ने मुख्यमंत्री की विधानसभा के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के विकास कार्यों को लेकर पालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोपो की बौछार करने में भी गुरेज नहीं करी। सभासदों ने बताया कि पिछले छह माह से विकास कार्य ठप पड़े है। कहा कि जनता ने उनको चुनकर पालिका बोर्ड में भेजा है। वह विकास कार्य न होने के चलते उनसे नज़रें नहीं मिला पा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहां की पालिका प्रशासन की आपसी गुटबाजी होने के चलते क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़े हैं।
बताया कि नगर पालिका चुनाव हुए सात महीने होने को हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरे हैं। जनता अपने प्रतिनिधियों से किए गए वादों के पूरे न होने पर सवाल पूछ रही है। आरोप लगाया गया कि नगर पालिका अध्यक्ष अक्सर कार्यालय से नदारद रहते हैं और महत्वपूर्ण फाइलों का संचालन अपने निजी कार्यालय से करते हैं, जिससे कई लोग निराश होकर लौट जाते है। नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, वहीं गली-मोहल्लों की सड़कें व खड़ंजे जर्जर स्थिति में हैं और मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
यह भी कहा कि सफाई और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी सूचनाएं उनसे छिपाई जाती हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत जिले को ‘आदर्श जिला’ बनाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट नगर पालिका को उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं। सभासद चर्चित शर्मा द्वारा बताया गया मुख्यमंत्री द्वारा 6 करोड़ रुपए का बजट पालिका टनकपुर को आवंटित है। उसके बावजूद भी विकास कार्य तो दूर 6 महीने से वार्ड की सड़कों का 1 गड्ढा तथा एक जाल तक सही नहीं हो पाया है। उन्होंने kps ठेके की मॉनिटरिंग पर सवाल उठाए और सभासदों के लेटर पर जवाब ओर आख्या प्रस्तुत नहीं करने का पालिका स्टाफ पर आरोप लगाया। सभासद दिलदार अली द्वारा कर्मचारियों के पीएफ की सूचना न मिल पाने पे नाराजगी व्यक्त की गई। और वार्डों में लाइटों की अव्यवस्थाओं की बात कही है प्रेस वार्ता में सभासद वकील अंसारी, चर्चित शर्मा, दिलदार अली, पूर्व सभासद योगेश पांडे और सभासद पति टीटू भट्ट मौजूद रहे।
Tags :