Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर महाविद्यालय में 16 अप्रैल को रक्तदान शिविर, युवाओं से बढ़-चढ़कर : भागीदारी की अपील

Abid Hussain

Mon, Apr 6, 2026

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में आगामी 16 अप्रैल 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं वीरा फाउंडेशन, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के लिए जीवनदायी है, बल्कि इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने समस्त टनकपुर क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को वीरा फाउंडेशन, देहरादून की ओर से प्रमाण पत्र, जलपान एवं प्रोत्साहन स्वरूप मेडल प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक रक्तदाता महाविद्यालय परिसर में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

यह शिविर सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के साथ ही मानवता की सेवा का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें