Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

“पूर्णागिरि मोटर मार्ग को लेकर फिर गरजे ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, CM : से लगाई गुहार”

Abid Hussain

Tue, Mar 17, 2026

टनकपुर/चंपावत: ग्राम पंचायत कालीगुंठ (पूर्णागिरि) के ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने पोथ से कोटेंद्रि–सेलागाड़–पूर्णागिरि मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद आवश्यक है। पूर्णागिरि धाम में लगने वाले बड़े मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग पर निर्भर रहते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल “ककराली गेट” से जाने वाली सड़क ही मुख्य सहारा है, जो अक्सर बाधित हो जाती है।

ग्राम प्रधान ने लिखा कि प्राकृतिक आपदा या मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यह प्रस्तावित मोटर मार्ग एक वैकल्पिक (रिंग रोड) के रूप में बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी आवागमन और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस सड़क निर्माण को लेकर पूर्व में शासन स्तर पर घोषणाएं और प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति लंबित है।

अंत में ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना पर शीघ्र निर्णय लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें