Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

उत्कृष्ट कार्य के लिए मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक तेज कुमार : बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

Abid Hussain

Sat, Jul 18, 2026

चम्पावत। पुलिस लाइन चम्पावत में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक तेज कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग के लिए "बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ (जुलाई-2026)" घोषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उपनिरीक्षक तेज कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार से पुलिस की छवि मजबूत होती है तथा ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान नौ अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उपनिरीक्षक तेज कुमार को मिले इस सम्मान पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ जनसेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें