Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कर जगदीश चंद्र जोशी ने दी : देशवासियों को शुभकामनाएं

Abid Hussain

Fri, Jul 17, 2026

टनकपुर। हरेला पर्व के पावन अवसर पर टनकपुर स्थित होटल भागीरथी के प्रबंधक जगदीश चंद्र जोशी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी देशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर होटल परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। होटल प्रबंधन ने लोगों से हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन के रूप में मनाने की अपील की।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें