Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

राजस्व लोक अदालत का दमदार असर: बराकोट तहसील बनी ‘राजस्व वाद मुक्त’, : प्रशासन की बड़ी कामयाबी

Abid Hussain

Sat, Mar 28, 2026

चंपावत, जनपद चम्पावत में आज राजस्व व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम सामने आया, जब  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आयोजित ‘राजस्व लोक अदालत’ ने जबरदस्त परिणाम दिए। जिले की सभी तहसीलों में चले इस विशेष अभियान ने वर्षों से लंबित मामलों पर सीधा प्रहार करते हुए निस्तारण की रफ्तार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि रही बराकोट तहसील का ‘राजस्व वाद मुक्त’ घोषित होना, जो प्रशासन की सख्त कार्यशैली और जनसहयोग का मजबूत उदाहरण बनकर उभरा है। लंबे समय से लंबित राजस्व विवादों को आपसी सहमति और समझौते के जरिए निपटाकर प्रशासन ने यह साफ संकेत दे दिया है कि अब लटकते मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्व लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे न केवल न्याय प्रक्रिया में तेजी आई, बल्कि ग्रामीण स्तर पर आपसी विवाद भी खत्म हुए और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिली।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने लक्ष्य तय किया है कि जल्द ही जनपद की सभी तहसीलों को ‘राजस्व वाद मुक्त’ बनाया जाएगा।

संदेश साफ है:

■■ अब प्रशासन एक्शन मोड में है—

न लंबित मामले चलेंगे,

न जनता को भटकना पड़ेगा!

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें