Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

पालिकाअध्यक्ष विपिन कुमार की अगुवाई में टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक, : 37.22 करोड़ के बजट को मंजूरी

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

■■ गैस पाइपलाइन, सफाई व्यवस्था और खेल सुविधाओं को लेकर लिए गए अहम फैसले, पूर्णागिरि मेले की तैयारियों पर भी चर्चा

टनकपुर, नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभागार में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल द्वारा किया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के आय-व्यय बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद ₹37.22 करोड़ के व्यय और ₹26.26 करोड़ की अनुमानित आय का प्रावधान रखा गया। साथ ही गत वर्ष की अवशेष धनराशि को समाहित करते हुए बजट को संतुलित किया गया और करीब ₹7.36 लाख के संकल्प बजट को भी पारित किया गया।

नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गैसनेट सर्विसेज लिमिटेड को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा “नशा छोड़ो, खेल अपनाओ” अभियान के तहत वार्ड स्तर पर ओपन जिम और खेल सामग्री उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास हुआ।

शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आगामी मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा की गई। साथ ही मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे पड़े लिगेसी वेस्ट के शीघ्र निस्तारण का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त पालिका के सभी सभासदों के लिए आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सब्या बाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट सहित अन्य सदस्य और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

आपको बता दें अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लिए गए फैसलों से टनकपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें