बिना वैध दस्तावेजों के भारत नेपाल सीमा : पार करने वाले कनाडा के युवक को SSB के जवानों ने पकड़ा
बनबसा/ भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और घुसपैठ को रोकने के लिए निगरानी लगातार जारी है। आपको बता दें मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वाहिनी के निर्देशन में एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया है, जिसमें अपराधियों, तस्करों एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया जा सके। प्राप्त समाचार के अनुसार भारत नेपाल सीमा पर रविवार को डी कंपनी बनबसा के जवानों ने विशेष सूचना पर भारत-नेपाल चेक पोस्ट जांच की प्रक्रिया में लगी हुई थी। इस दौरान भारत से नेपाल जा रही गाड़ी को रोककर उसमे सवार यात्रिओं को विधिवत रूप से जाँच किया गया तो गुरुप्रीत सिंह ढिल्लों जो की कनाडा का नागरिक है बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने के फ़िराक में लगा हुआ था, जिसे 57 वाहिनी के बनबसा चेक पोस्ट के जाँच दल द्वारा वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण पकड़ा गया। यह कार्यवाही SSB की सतर्कता एवं सीमा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सशस्त्र सीमा बल भविष्य में भी इसी तरह सीमावर्ती सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करता रहेगा ताकि बल के उद्धेश्य की पूर्ति की जा सके।
Tags :