Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चन्द को उत्तराखंड राज्य सरकार मे मिली अहम जिम्मेदारी, उन्हें न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड में स्वतंत्र सदस्य किया गया मनोनीत

टनकपुर/ गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चन्द को राज्य सरकार की ओर से होली पर्व से पूर्व विशेष इनाम से नवाजा गया है। श्री चन्द को  विशेष पद मिलने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है। 

जानकारी के अनुसार कैप्टन भानी चन्द को राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड में स्वतंत्र सदस्य मनोनीत किया गया है। उत्तराखंड शासन श्रम अनुभाग के सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम ने इसके लिए अधिसूचना संख्या 228 जारी की है। सूचना पत्र में बताया गया कि राज्य सरकार को सलाह देने के लिए उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड के पुनर्गठित करने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें स्वतंत्र सदस्य मनोयन किया है। उनका कार्यकाल 2 वर्ष तक होगा। श्री चंद को मजदूरी सलाहकार बोर्ड में स्वतंत्र सदस्य मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें