Tue 05 May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

युवक पहुंचा जेल

मुफ्त उपकरण और योजनाओं का लाभ

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

सुचना

[स्मार्ट मीटर विरोध] परीक्षण प्रयोगशाला के अभियंता ने लिखाया मुकदमा : स्मार्ट मीटर मामले में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Abid Hussain

Mon, Apr 21, 2025

हल्द्वानी/ स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष और आम जनमानस के विरोध लगातार देखे जा रहे हैं। लेकिन इस बार विरोध के मामले में रामनगर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज हुआ है।  आरोप है कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगा रही अडानी ग्रुप की टीम से मीटर छीनने के बाद सड़क पर पटक पटक कर तोड़ डाला। उन्होंने टीम को मीटर लगाने से भी रोक दिया।  अब इस मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर के अवर अभियंता चंद्रपाल की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) 132, 221, 324 (2) 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीन रोज पूर्व 17 अप्रैल को रामनगर में विभागीय कार्यदाई संस्था अडानी एनर्जी के कर्मचारी सामान्य विद्युत मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद  रामनगर के पूर्व विधायक रंजीत से रावत समर्थक के साथ पहुंच गए उन्होंने काम रोक दिया और स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर को फिर से लगाने की बात कही साथ ही वहां रखे स्मार्ट मीटर को सड़क पर पटक पटक कर तोड़ना शुरू कर दिया। कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता संदीप यादव ने घटना की सूचना मोबाइल के जरिए अवर अभियंता चंद्रपाल को दी सूचना मिलते ही चंद पाल अवर अभियंता दुर्गेश कुमार जोशी के साथ मौके पर पहुंच गए।  हालांकि तब तक सारा मामला खत्म हो चुका था। मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के लोगों ने उन्हें बताया कि पूर्व विधायक अपने समर्थ के साथ आए थे उन्होंने न सिर्फ स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर तोड़ा बल्कि डिबबो में पैक मीटर को भी तोड़ डाला। पूर्व विधायक ने पांच स्मार्ट मीटर तोड़े हैं। मौके से ड्रिल मशीन और उसकी दो बैटरियां भी गायब हो गई।

साथ ही पुराने मीटर वापस लगाने को लेकर धमकाया। पुलिस ने बताया कि कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को साथ अभद्रता धक्का मुक्की  गाली-गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न, आदि धाराओं के साथ मामला पंजीकृत किया गया है। बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Tags :

जरूरी खबरें