Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: चंपावत के शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना जारी, 7 अगस्त को करेगें सचिवालय कूच

टनकपुर/ माध्यमिक अतिथि शिक्षको का शिक्षा  निदेशालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर दो अगस्त से निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।  अतिथि शिक्षक संघ विगत 9 वर्षों से माध्यमिक दुर्गम एवं अति दुर्गम विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

एक सूत्रीय मांग को लेकर समस्त प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के साथ सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर चले अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन हेतु चंपावत के अतिथि शिक्षक भी भारी संख्या में देहरादून पहुंच चुके हैं। 2 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन  धरने का आज चौथा दिन है। शिक्षक नवीन चंद्र ने बताया कि 7 अगस्त को चंपावत से  निदेशालय देहरादून में अधिक संख्या में अतिथि शिक्षक पहुंचने वाले हैं। इसके लिए अन्य जनपदों से भी बहुत से साथी पहुंच चुके हैं। साथ ही अभी भी जो साथी अपने-अपने घरों में बैठे हैं उनसे अनुरोध है कि वह भी यथाशीघ देहरादून आंदोलन में पहुंचने का कष्ट करें। चंपावत से देहरादून पहुंचने वाले साथियों में नवीन चंद्र, हिमांशु गडकोटी, अग्निवेश आर्य, सुरेंद्र कुमार, अनिल राजीव कुमार, प्रदीप गहतोडी, चंद्र सिंह, जगमोहन जोशी, संजीव कुमार मंडल, सत्य प्रकाश जोशी, विजय कुमार, अशोक कुमार, मृत्युंजय शर्मा, विक्रम गोस्वामी, नीरज जोशी, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, दिनेश पोखरियाल, विनोद कुमार आदि अतिथि शिक्षक शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें