Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

गोल्ज्यू यात्रा का टनकपुर में भव्य स्वागत, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा : शहर

Abid Hussain

Mon, Apr 20, 2026

गोल्ज्यू यात्रा का टनकपुर में भव्य स्वागत, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा शहर

टनकपुर। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित श्री गोल्ज्यू यात्रा, जो चम्पावत के प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर से प्रारंभ हुई थी, 19 अप्रैल 2026 को टनकपुर पहुंची। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

टनकपुर में यात्रा की शुरुआत सीमेंट रोड स्थित शिवालय मंदिर से हुई, जहां मंदिर के पुजारी पंडित रामनारायण दास ने वेद मंत्रों के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होते हुए आगे बढ़ी और अंततः सीताराम धर्मशाला में सम्पन्न हुई।

धर्मशाला में पूजा-अर्चना के पश्चात गोल्ज्यू उपासक कमल सिंह जीना द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट, नगर संयोजक एडवोकेट नवल किशोर तिवारी, आरएसएस के जिला सह संचालक जगदीश जोशी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, कुमाऊनी महिला क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाठक, हेमा वर्मा, कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रविन्द्र सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी, महामंत्री सत्यप्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, वार्ड 11 की सभासद सविता बिष्ट, वार्ड 10 के सभासद शैलेन्द्र सिंह, अनीता नैथानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

नगर संयोजक एडवोकेट नवल किशोर तिवारी ने जानकारी दी कि यह धार्मिक यात्रा चम्पावत से प्रारंभ होकर राज्य के विभिन्न प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए हरिद्वार में संपन्न होगी।

गोल्ज्यू यात्रा के टनकपुर पहुंचने पर जिस प्रकार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, उसने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें