Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर में भाजपाईओ ने किया कांग्रेस का पुतला दहन : चर्चा कराने में नाकाम रही कांग्रेस, तुलसी

Abid Hussain

Sat, Aug 23, 2025

टनकपुर/ मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों पर हंगामे और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टनकपुर में बीजेपी  मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चड्ढा चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा कार्यालय से चड्ढा चौराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने कहा कि कांग्रेस चर्चा कराने में नाकाम रही और सिर्फ बेवजह बखेड़ा खड़ा कर माहौल बिगड़ने का काम किया है। जिसके चलते टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश अग्रवाल, शिवराज सिंह, कठायत,  विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,   सुभाष बगोली, पूरन मेहरा,  मुकेश साहू,  भीम रजवार, अक्षत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र कॉलोनी, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, रीता कलखुड़िया, मंडल मंत्री नरेंद्र धामी,    मंडल कोषाध्यक्ष सुमन मंडल, मंत्री गिरीश शर्मा,  अशोक पाल,  पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल,  सुकुमार,  कोमलगिरी, प्रेम वर्मा, हरीश भट्ट, बूथ अध्यक्ष हरीश जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें