Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

बनबसा-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: नोएडा का वांछित ठग दबोचा, भागने की : साजिश नाकाम

Abid Hussain

Fri, May 1, 2026

बनबसा (चम्पावत),  बनबसा-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्रेटर नोएडा के दो गंभीर धोखाधड़ी मामलों में वांछित आरोपी को धर दबोचा। थाना बनबसा पुलिस, एसएसबी और उत्तर प्रदेश पुलिस की CRT/SWAT-2 व SOG टीम की मुस्तैदी से आरोपी की नेपाल भागने की साजिश नाकाम हो गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन, निवासी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नोएडा में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से ही न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

ऐसे दबोचा गया आरोपी

बनबसा थाना पुलिस शारदा बैराज क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी नोएडा पुलिस की विशेष टीम से इनपुट मिला कि वांछित आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही कैनाल गेट चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान नेपाल से लौट रही एक संदिग्ध इनोवा कार को शारदा बैराज पुल के पास रोका गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान खुलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हुआ पूरा माल

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कई अहम साक्ष्य बरामद हुए, जिनमें—

4 फर्जी आधार कार्ड (अलग-अलग पतों पर)

1 एप्पल आईपैड

4 मोबाइल फोन

पेन ड्राइव, पावर बैंक और डायरी

₹30,540 नकद

पुलिस का मानना है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं और सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा भेजा जा रहा है।

सीमा पर सख्ती, अपराधियों में हड़कंप

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अंतर्राज्यीय और सीमा पार अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें