Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

जल संकट से राहत, भजनपुर और मनिहारगोठ में फिर शुरू हुई आपूर्ति : उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

Abid Hussain

Sat, Mar 14, 2026

टनकपुर/ विगत चार दिनों से बनबसा के भजनपुर एवं ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में बाधित पेयजल आपूर्ति आज बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार बनबसा और टनकपुर क्षेत्र की इन दोनों ग्राम पंचायतों में पंपिंग सेट में तकनीकी खराबी आने के कारण लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जल संस्थान के एक्शन आरपी डोंगवाल सहित उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। विभागीय टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए तकनीकी कमी को दूर कर शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

मनिहारगोठ स्थित बोरवेल में अपर सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह रौतेला और उनकी टीम ने लगातार मेहनत कर तकनीकी खराबी को दूर किया, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य हो सकी। पानी की आपूर्ति बहाल होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें