Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

को भेजा पत्र

ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

विशेषज्ञों ने सिखाई अत्याधुनिक तकनीक

टनकपुर में पीएनजी की एंट्री, कई इलाकों में रजिस्ट्रेशन शुरू

सुचना

टनकपुर डिपो में अनियमितताओं के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग : परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Abid Hussain

Fri, Apr 17, 2026

✍️टनकपुर डिपो में अनियमितताओं के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

✍️रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रबंधन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

टनकपुर (चम्पावत), रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड की टनकपुर शाखा ने डिपो में कार्यरत सहायक महाप्रबंधक के विरुद्ध कथित अनियमितताओं और निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिषद से जुड़े पदाधिकारियो ने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शशांक पांडे को सौपीं है।

परिषद द्वारा भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीते लगभग छह महीनों के दौरान डिपो में संचालन संबंधी कुछ निर्णय कथित रूप से मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं लिए गए, जिसके कारण परिवहन निगम को संभावित आर्थिक हानि हुई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ऑफ-रोड बसों के पुनः संचालन तथा अवैध संचालन को रोकने से संबंधित निर्देशों का समुचित पालन नहीं किया गया।

इसके अतिरिक्त, परिषद ने चालक-परिचालकों की तैनाती में भी कथित अनियमितताओं की बात कही है, जिससे बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ने और राजस्व में कमी आने का दावा किया गया है। परिषद के अनुसार, डिपो स्तर पर व्यवस्थागत कमियों के कारण निर्धारित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित सहायक महाप्रबंधक या विभागीय अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है।

परिषद की क्षेत्रीय प्रबंध समिति ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की विभागीय स्तर पर जांच कराई जाए और यदि आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि परिवहन मंत्री, प्रबंध निदेशक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें