Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

टनकपुर पावर स्टेशन में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: मुफ्त चिकित्सा शिविर : में उमड़ी भीड़, 70 लोगों को मिला लाभ

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

टनकपुर। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए टनकपुर पावर स्टेशन परिसर, बनबसा में शुक्रवार को निःशुल्क मासिक ओपीडी एवं एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख  ऋषि रंजन आर्य ने किया। इस अवसर पर पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में मैक्स अस्पताल से आए न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव मिश्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभित रस्तोगी ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।

पावर स्टेशन में नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस आयोजन को सफल बनाने में पावर स्टेशन अस्पताल की टीम का विशेष योगदान रहा।

शिविर में पावर स्टेशन के कर्मचारियों, उनके परिवारों, सीआईएसएफ के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 70 लोगों ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें