प्रधान पद की दावेदार शहाना ने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया दमखम : क्षेत्र की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की करी अपील, विकास का किया वादा
टनकपुर/ प्रचार के अंतिम दिन पंचायत चुनाव मे ग्राम प्रधान पद की दावेदार शहाना खातून ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान हजारों समर्थकों का हुजूम गांव की सड़कों और गलियों में नजर आया। उनके समर्थक ऑटो रिक्शा एवं दो पहिया वाहनों में पैदल प्रचार करने के लिए दोपहर से जुटे रहे। शक्ति प्रदर्शन में प्रत्याशी शहाना खातून ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। 
क्षेत्र के लोगों ने ग्राम प्रधान पद की दावेदार शहाना खातून को वोट देने का भरोसा दिलाया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान हजारों समर्थको में बुजुर्ग नौजवान एवं महिलाएं शामिल रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए शहाना ने क्षेत्र के मतदाताओं से उनके पक्ष में आगामी 28 जुलाई को मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा की विकास के नाम पर कहीं भी कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार रहेंगी। कहा कि ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में सभी धर्म के लोग रहते हैं जिसमें सामाजिक स्वभाव एवं ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मनिहारगोठ खेल मैदान में मिनी स्टेडियम का दर्जा दिलाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए ओपन जिम का निर्माण कराया जाना, जल निकासी के लिए सड़क के दोनों और नालियों का निर्माण, पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, कंप्यूटर लाइब्रेरी का निर्माण, नशे के विरुद्ध अभियान चलाने, सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम सभा के मुख्य स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा हर महीने कैंप करने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने कभी क्षेत्र की जनता से वादा किया।
Tags :