Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

नगर पालिका की लापरवाही बनी जानलेवा, SDM से कार्रवाई की : मागं

Abid Hussain

Tue, Dec 16, 2025

नगर पालिका की लापरवाही बनी जानलेवा, SDM से कार्रवाई की मांग

टनकपुर,  नगर पालिका परिषद की घोर लापरवाही अब आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। FCI रोड पर होटल रियांश के सामने सड़क के बीचों-बीच बना विशाल गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है।

RTI कार्यकर्ता दीपक चंद्र भट्ट ने इस गंभीर मामले को लेकर उपजिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) को कड़ा शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए BNSS की धारा 152 के अंतर्गत संज्ञान लेने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 15 दिसम्बर 2025 को वे अपनी कार से FCI रोड से गुजर रहे थे, तभी होटल रियांश के सामने अचानक सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा दिखाई दिया। गनीमत रही कि वाहन समय रहते संभल गया, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना तय थी।

सबसे गंभीर बात यह है कि यह गड्ढा टनकपुर नगर पालिका परिषद द्वारा खुदाई के बाद यूं ही छोड़ दिया गया, और इसके संबंध में कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग मुख्य सड़क है, जहां दिन-रात भारी आवाजाही रहती है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

RTI कार्यकर्ता दीपक चंद्र भट्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया, तो वे इसे उच्चाधिकारियों व न्यायिक मंच तक ले जाने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह होगा कि उपजिलाधिकारी कार्यालय इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेकर नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें