Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में बिजली खंभों पर लटकते केबल बने खतरा, सभासदों ने विद्युत : विभाग से की कार्रवाई की मांग

Abid Hussain

Wed, May 6, 2026

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर के विभिन्न वार्डों में बिजली के खंभों पर अव्यवस्थित तरीके से लटक रहे डिश टीवी और इंटरनेट के केबल अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड नंबर-10 के सभासद शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य सभासदों ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उप खंड अधिकारी विद्युत विभाग, टनकपुर को दिए गए पत्र में सभासदों ने कहा कि नगर के लगभग सभी वार्डों में बिजली के खंभों पर केबल तारों का जाल फैला हुआ है। कई स्थानों पर ये तार नीचे तक लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

ज्ञापन में बताया गया कि बरसात और तेज हवा के दौरान ये केबल बिजली लाइनों से टकराकर शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बढ़ जाती है। वहीं तंग गलियों में नीचे लटके तार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

सभासदों ने यह भी कहा कि कई खंभों पर केबल तारों के बड़े-बड़े गुच्छे बने हुए हैं, जिससे करंट फैलने का खतरा बना रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में पशुओं और आम लोगों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण हो सकती है।

ज्ञापन में नगर की सुंदरता प्रभावित होने और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली कठिनाइयों का भी उल्लेख किया गया है। सभासदों ने मांग की कि संबंधित कंपनियों और ऑपरेटरों को अव्यवस्थित व अवैध रूप से डाले गए तार हटाने अथवा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए जाएं।

इस दौरान वार्ड नंबर-10 के सभासद शैलेन्द्र सिंह, वार्ड नंबर-2 के सभासद हसीब अहमद तथा वार्ड नंबर-5 की सभासद वर्षा शर्मा सहित अन्य सभासद  शामिल रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें