Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मझोला की तर्ज पर बनबसा स्टेशन पर जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव : की मांग तेज

Abid Hussain

Fri, Feb 27, 2026

बनबसा (चम्पावत): बनबसा रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव संभव है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे और महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र बनबसा स्टेशन पर यह सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह मांग लंबे समय से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। बनबसा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, श्रमिक और श्रद्धालु विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं, जिन्हें ट्रेन ठहराव न होने के कारण टनकपुर या अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सावन चंद रजवार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर बनबसा स्टेशन पर जनशताब्दी समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रेन ठहराव से क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आमजन की आवाजाही को बड़ा लाभ मिलेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें