Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

दो तस्कर दबोचे

शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

सम्मान की पुरस्कार की ₹21 हजार धनराशि विद्यालयों को की दान

जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

सुचना

रिपोर्ट : आबिद सिद्दीकी : प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

Abid Hussain

Sun, May 24, 2026

■ ग्रामीणों ने कहा — कक्षा 5 के बाद बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर, दूर विद्यालय जाने को मजबूर छात्र

टनकपुर / मनिहारगोठ क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को हाईस्कूल में उच्चीकृत किए जाने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से विद्यालय को जल्द कक्षा 10 तक मान्यता प्रदान करने की मांग उठाई है ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं सुगम शिक्षा मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में गांव के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 तक शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दूरस्थ विद्यालयों का रुख करना पड़ता है। बच्चों को या तो सैलानीगोठ जाना पड़ता है अथवा बाजार स्थित इंटर कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ता है। इससे छात्रों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है।

अभिभावकों ने बताया कि छोटी उम्र में दूर विद्यालय जाने से बच्चों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात एवं खराब मौसम के दौरान स्थिति और अधिक कठिन हो जाती है। कई बार दूरी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है तथा कुछ बच्चे बीच में ही शिक्षा छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि मनिहारगोठ के प्राथमिक विद्यालय को  हाईस्कूल में उच्चीकृत कर दिया जाए तो आसपास के कई गांवों के बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा और छात्र-छात्राओं को गांव में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

क्षेत्रवासियों ने सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय को जल्द से जल्द हाईस्कूल की मंजूरी दी जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें