Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

मनिहारगोठ नई बस्ती की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से : कार्रवाई की करी मांग

Abid Hussain

Sun, Jan 25, 2026

टनकपुर / मनिहारगोठ पंचायत घर स्थित नई बस्ती में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में विगत कई वर्षों से  चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासी बहादुर राम, ललित राम, शंकर राम ने बताया कि नई बस्ती में स्थित महाकाली मंदिर के जीर्णोद्धार की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में सरकारी नल लगवाए जाने की मांग की गई है, ताकि पेयजल संकट से निजात मिल सके।

वहीं, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से शाम के समय अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों ने एक लाइट रास्ते (खंभे) पर तथा एक लाइट मंदिर परिसर में लगाए जाने की मांग की है।

इसके अतिरिक्त ललित राम के निवास पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन परेशानी बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आम जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

Tags :

जिला प्रशासन से करी मांग

जरूरी खबरें