लायंस क्लब परिवार ने कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियो का स्वागत कर : श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की माला एवं शाॅल पहनाकर किया अभिनंदन
टनकपुर : कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के चतुर्थ दल के आगमन पर लायंस क्लब परिवार टनकपुर द्वारा पर्यटक आवास गृह में जोरदार स्वागत किया गया । साथ ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रस्थान पर श्रद्धालुओं को रूद्राक्ष की माला एवं शाल पहनाकर श्रद्धालुओं का अभिनन्दन किया गया। लायन्स क्लब परिवार की तरफ़ से कैलास मानसरोवर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सफ़ल एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गई । इस दल में देश के 15 राज्यों से आए 48 श्रद्धालु जिसमें 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुभ अवसर का साक्षी बनने जा रहे हैं। 
क्लब अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की इस यात्रा के लिए चुने गए यात्री इस दिव्य अभियान में भाग लेने के लिए वास्तव में धन्य है। यह भगवान शिव का आह्वान है। और दिव्य आशीर्वाद का यह सौभाग्य इन्हें प्राप्त हुआ है। लायंस क्लब परिवार आपकी सुरक्षित यात्रा और एक अच्छे आध्यात्मिक अनुभव की कामना करता है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप के अथक प्रयासों से देश के मानचित्र पर टनकपुर का नाम अंकित हुआ है। साथ ही टनकपुर वासियों को कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनन्दन का सौभाग्य प्राप्त हुआ । इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग़ अग्रवाल, कार्यक्रम सयोजक लायन रचित महरोत्रा ,कार्यक्रम संयोजक लॉयन वैभव अग्रवाल ,सचिव लॉयन गौरव अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष लॉयन दीपक जैन ,लॉयन दीपक शारदा ,लॉयन विनय अग्रवाल ,लॉयन दीपक छतवाल ,लायन राजीव आर्य ,लायन पुनीत शारदा उपस्थित रहे ।
Tags :