Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

गुरु पूर्णिमा पर श्री सीताराम मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, ब्रह्मलीन गुरु : महाराज को शिष्यों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Abid Hussain

Wed, Jul 29, 2026

टनकपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री सीताराम मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मलीन गुरु महाराज श्री श्री 108 श्री चित्रकूट दास जी महाराज का उनके तीन दर्जन से अधिक शिष्यों ने विधि-विधान से पूजन एवं स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान गुरु महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इसके उपरांत श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी  राजेश पांडे, अध्यक्ष  सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष  गिरिजा सुमन गुप्ता, उपाध्यक्ष  दिनेश भट्ट, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  संजय गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य अजय अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, वैभव अग्रवाल, मंदिर के मुख्य सेवक रमेश भगत, राजा भाई, सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु परंपरा की महिमा का गुणगान करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें