Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

दो तस्कर दबोचे

शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

सम्मान की पुरस्कार की ₹21 हजार धनराशि विद्यालयों को की दान

जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

सुचना

सम्मान की राशि समाज को समर्पित” : शिक्षक जहीर अब्बास ने शैलेश मटियानी : सम्मान की पुरस्कार की ₹21 हजार धनराशि विद्यालयों को की दान

Abid Hussain

Sun, May 24, 2026

■■ शिक्षक जहीर अब्बास बने प्रेरणा, पुरस्कार की पूरी राशि बच्चों की शिक्षा और विद्यालय विकास के लिए समर्पित

टनकपुर/मनिहारगोठ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले शैलेश मटियानी पुरस्कार 2025 की धनराशि को सहायक अध्यापक जहीर अब्बास ने समाज और शिक्षा के हित में समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मनिहारगोठ निवासी सहायक अध्यापक जहीर अब्बास ने पुरस्कार में प्राप्त ₹21 हजार की राशि अपने पूर्व एवं वर्तमान में तैनात विद्यालयों को दान कर दी।

उन्होंने यह राशि अपने पूर्व में तैनात विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कायल, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा तथा वर्तमान में कार्यरत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट को प्रदान की। शिक्षक जहीर अब्बास के इस सराहनीय कदम की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।

जहीर अब्बास शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। वर्तमान समय में वह अपनी पारंपरिक मनिहारी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने उनके इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें