मनिहारगोठ में बूथ संख्या 123 पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण : अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता हुए उपस्थित
Abid Hussain
Sun, Jan 25, 2026
मनिहारगोठ में बूथ संख्या 123 पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
टनकपुर/ मनिहारगोठ स्थित बूथ संख्या 123 पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह देखने को मिला। इस मौके परमुवश्शिर अली (गोलू) जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत अमजद हुसैन प्रदेश मंत्री रिजवान हुसैन सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद अली जिला महामंत्री समीर मालिक बूथ अध्यक्ष जावेद अली बूथ अध्यक्ष मो० उस्मान बूथ अध्यक्ष नजीर हुसैन बूथ अध्यक्ष हसनैन रजा मो० अली सरफुद्दीन वाजिद अली मो० नफीस आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
अच्छी पहल