Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू हुए मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के बच्चे, : टनकपुर कोतवाली में किया शैक्षिक भ्रमण

Abid Hussain

Sat, May 16, 2026

टनकपुर। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत कोतवाली टनकपुर का दौरा किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया, जिसके तहत समय-समय पर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कोतवाल चेतन रावत ने बच्चों को अनुशासन, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पूरे पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया और पुलिस विभाग के कार्यों से अवगत कराया।

विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर क्लिफटन शिफवे, प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी, अध्यापिका श्रीमती सुनीता जोशी, अध्यापक अविनाश कुमार एवं अभिषेक चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें