ओवर रेटिंग को लेकर टनकपुर में हुआ खून खराबा : पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालु और व्यापारियों में हुई मारपीट दोनों पक्ष के आठ लोग घायल
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम आए श्रद्धालु और दुकानदारों में शनिवार को करीब 5 बजे शारदा बैराज में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्णागिरी दर्शन के बाद श्रद्धालु सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए गए थे तभी बैराज मार्ग पर पानी की बोतल लेने पर विवाद हो गया श्रद्धालुओं ने पानी की बोतल मांगी तो ₹30 बताया गया। श्रद्धालु ने कहा ₹20 की मिलती है इस पर विवाद बढ़ते गया बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया पत्थर ईट से आपस में एक दूसरे को जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। 
बैराज में मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।इधर दुकानदारों में घायल शंभू कश्यप 40 वर्ष शारदा घाट रामकिशन 18 वर्ष वार्ड नंबर 3 रिमझिम कश्यप 16 वर्ष वह अभिषेक कश्यप श्रद्धालुओं में सुनील कुमार, अरविंद कुमार, राजकुमार, विमला घायल हो गए जिनका उपचार उप जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को उप जिला अस्पताल लाई गई जहां राजकुमार पुत्र पूरनलाल, अरविंद पुत्र राजकुमार सुनील पुत्र राजकुमार पुल भट्टा (किच्छा) का उपचार चल रहा है। बीच बचाव में श्रद्धालु महिला भी घायल हुई है जिन्हें हल्की छोटे लगी हुई कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। यूपी जिला अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद उमर घायल का इलाज कर रहे हैं सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Tags :