Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

एसडीओ मयंक भट्ट ने दी जानकारी : टनकपुर नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं बिजली के स्मार्ट मीटर

Abid Hussain

Fri, May 2, 2025

टनकपुर / ऊर्जा निगम की ओर से नगर क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। पहले चरण में सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, अब घरेलू कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं एवं ऊर्जा निगम को कई फायदे होंगे। बाद में यही मीटर प्री पेड यानि रिचार्ज मीटर में कन्वर्ट कर दिए जाएंगे।नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया जोरों पर हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह एक तरह से बिजली की रीडिंग की ऑनलाइन व्यवस्था है।

इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने बिजली के बिल उपलब्ध होंगे। अभी तक दो महीने में बिजली के बिल दिए जाते हैं, जिसको लेकर उपभोक्ताओं की कई शिकायतें भी रहती हैं। इसके अलावा मोबाइल पर भी उपभोक्ताओं को एप के जरिए बिजली की खपत का पता चल जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट मीटर से मिलने वाले डेटा की मदद से पता चल सकता है कि उपभोक्ता कब ज्यादा बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके आधार पर उपभोक्ता स्वयं बिजली की खपत कम कर सकते हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने कहा कि इससे मीटर रीडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं व ऊर्जा निगम दोनों के लिए लाभदायक हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान टीडीएस कंपनी के सुपरवाइजर आकाश कुमार, मीटर रीडर विकास अग्रवाल सहित विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें